7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत

अखंड भारत की रंगोली सजाई, भारत माता का हुआ पूजन

less than 1 minute read
Google source verification
प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत

प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत

भीलवाड़ा

हिंदू जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। महानगर संयोजक मनोज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं महाराणा प्रताप का माल्यार्पण किया गया एवं अखंड भारत की रंगोली सजाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत है। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए देशवासियों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संगठनों द्वारा किए कार्यो की जानकारी दी। संचालन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संयोजक दीपक कुमार व हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक सुभाष बाहेती ने अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। महानगर संयोजक सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में तिरंगा एवं भगवा झंडा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष किया। कार्यक्रम में नगर संयोजक सुरेंद्र कुमार, शिव सोनी, रवि जाट, रामेश्वर माली, हंसराज, थान सिंह, महानगर हितेश कृपलानी, प्रिंस सिसोदिया, राजेंद्र शर्मा, दिनेश सुथार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता का पूजन एवं आरती की।