सीए की पढ़ाई तीन चरण में होती है। पहले चरण में फाउंडेशन, दूसरे में इंटरमीडिएट, तीसरे में सीए फाइनल की परीक्षा होती हैं। अब तक दूसरे चरण के बाद 3 साल तक सीए के पास विद्यार्थियों की ट्रेनिंग होती थी। अधिसूचना के अनुसार अब दूसरे चरण के बाद 2 साल की ट्रेनिंग होगी। अब तक सीए कोर्स के अभ्यर्थियों को प्रोफेशनल सीए के पास आर्टिकल करने के दौरान 156 दिन स्टडी लीव मिलती थी। इसमें विद्यार्थी सीए फाइनल की पढ़ाई करते थे। अब स्टडी लीव समाप्त कर दी गई, जिससे ट्रेनिंग 2 साल में पूरी होगी।