ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायत उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और8 खनिज विभाग को कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि 3 साल पूर्व इसी सरकारी भूमि में खनिज विभाग ने अवैध खनन का पंचनामा बनाया था। नयानगर की सरकारी भूमि में खनन नियमों को ताक में रख कर काफी गहराई तक किया जा रहा है। खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण होने के कारण पुलिस ओर प्रशासन कार्रवाई करने से कतरा रहा है। ज्ञापन देने के दौरान मोहनीदेवी भील, नंदूदेवी भील, गुलाबी देवी भील, प्रेम देवी भील व लादी बाई भील शामिल थी।