शास्त्रीनगर की नीलकंठ कॉलोनी निवासी अरिहन्त कांठेड़ ने पहले प्रयास में सफलता पाई। ब्रांच में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिता निलेश कांठेड़ ने बताया कि 21 वर्षीय अरिहन्त ने फाइनल आर्टिकलशिप मुंबई से की। परीक्षा भीलवाड़ा से दी। अरिहन्त ने कामयाबी दादा बंशीलाल कांठेड़ को समर्पित की, जिनका एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। अरिहन्त ने सफलता का श्रेय दादाजी,पिता निलेश व माता मीना, सीए इंटर की तैयारी कर रही बहन नेहा व अन्य परिजन को दिया।