11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेत्री पर हमले के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल

Bhilwara Encounter: दंपती पर हमला व फायरिंग के फरार आरोपियों की रविवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Bhilwara encounter

भीलवाड़ा। दंपती पर हमला व फायरिंग के फरार आरोपियों की रविवार रात शहर के निकट मंगरोप-हरणी महादेव मंदिर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी। उनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस जाप्ता बाल-बाल बचा। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी एमजीएच पहुंचे। देर रात तक आरोपियों के पैर से गोली निकाली जा रही थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में 6 नवंबर को कांंग्रेस नेत्री पुष्पा सुराणा व विद्यासागर सुराणा के घर में जमीन विवाद को लेकर कमलेश खाती व राहुल सेन आदि ने फायरिंग व हमला किया था। बारह दिन से आरोपी फरार चल रहे थे।

जवाबी फायरिंग में आरोपियों को लगी गोली

घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर रविवार रात अपराधियों को पकड़ने गई। वहां आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायर किया। आरोपी कमलेश व राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों को एमजीएच लाया गया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता कर रही थी।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में सिरफिरे ने 8 लोगों पर चढ़ा दी कार- एक की मौत, सामने आई हैरान करने वाली वजह

ये है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस नेत्री पुष्पा सुराणा और उनके पति विद्यासागर सुराणा पर 6 नवंबर की शाम घर में घुसकर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि, निशाना चूकने से गोली छत में घुस गई थी। जमीनी विवाद को लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी बालूराम जाट इस परिवार का परिचित होने के साथ ही घर पर दूध सप्लाई भी करता था।

सुराणा ने अपनी जमीन किसी अन्य को बेच दी थी। इसको लेकर बालू जाट नाराज था। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया। जिसमें सीओ, एसएचओ कोतवाली व पुलिस लाइन के अधिकारियों को शामिल किया। एसआईटी लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो और आरोपियों की तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें: घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार… मासूम बेटा-बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत