28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा पुलिस का चला डंडा, 2251 को किया क्वांरटीन

Bhilwara police run stool, quarantine on 2251 जिले में कफ्र्यू व लॉकडाउन में पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती का डंडा चलाया है। पुलिस ने एक माह के दौरान 33 हजार 388 जनों के खिलाफ कार्यवाही की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 21 May 2021, 1:45 PM IST

Bhilwara police run stool, quarantine on 2251

Bhilwara police run stool, quarantine on 2251

Bhilwara police run stool, quarantine on 2251 भीलवाड़ा जिले में कफ्र्यू व लॉकडाउन में पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती का डंडा चलाया है। पुलिस ने एक माह के दौरान 33 हजार 388 जनों के खिलाफ कार्यवाही की है। इनमें 8024 चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मामले भी दर्ज हुए है।

जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट काल में पुलिस जिले की जनता के साथ है। शहर से लेकर उपखंड मुख्यालय व कस्बों में पुलिस जवान रूट मार्च के जरिए जनता को कोरोना से सावचेत एवं सतर्क रहने का आह्वान करते हुए भय मुक्त रहने का जोश भर रही है। जन सेवा की भावना से चौबीस घंटे पुलिस जवान थाना क्षेत्र में सक्रिय है, कुछेक जवानों की जिन्दगी को कोरोना ने लीला भी है, जो कि दुखद है। इसके बावजूद सब जन रक्षा व सेवा की भावना से घंटों काम कर रहे है।

लापरवाहों को नहीं बख्शा

शर्मा ने बताया कि शहर एवं जिले में जनता भी कोरोना संकट काल में सतर्क एवं सावचेत रहे, इसके लिए थाना पुलिस व आला अधिकारी लगातार समझाइश कर रहे है। इसके बावजूद कईयो की लापरवाही सामने आई है। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ कोविड महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


8024 चालक के खिलाफ कार्रवाई

जिले में 19 अपे्रल से 20 मई 21 तक जिला पुलिस ने कुल 33 हजार 388 कार्रवाई की। इनमेंं कोविड एक्ट में 30 हजार 364 कार्रवाई हुई। साथ ही वाहन चालकों द्वारा गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 8024 चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 3473 वाहन पुलिस ने जप्त किए। शहर में बिना किसी सक्षम कारण के लॉक डाउन में घरों से बाहर घुमते पाए जाने पर 3 मई से लेकर अभी तक २२५१ लोगों को संस्थागत क्वांरटीन करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग