8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना 120 टन आम हजम कर जाते हैं भीलवाड़ावासी

भीलवाड़ा. गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 24 Apr 2023, 9:29 AM IST

रोजाना 120 टन आम हजम कर जाते हैं भीलवाड़ावासी

रोजाना 120 टन आम हजम कर जाते हैं भीलवाड़ावासी

भीलवाड़ा. गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है। शहर में लंगड़ा व दशहरी किस्म का आम विशेष पसंद किया जा रहा है। बादाम, हापूस, केसर, तोतापुरी आदि किस्मों की बिक्री भी अच्छी खासी है। सीजन शुरू होने से आम के साथ अन्य फलों के भाव भी गिरने लगे हैं। अंगूर का सीजन अब समाप्ति की ओर है। तरबूज व खरबूज की मांग बरकरार है।


5 से 7 ट्रक आ रहे रोज

फल मंडी के अनुसार आम की विभिन्न किस्मों के 5 से 7 ट्रक माल रोजाना भीलवाड़ा आता है। माल आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा व तेलंगाना के वरांगल से आ रहा है। एक ट्रक में करीब 20 टन आम आता है। इस हिसाब से 100-140 टन आम प्रतिदिन आ रहा है। शहर में आम का सीजन अगस्त-सितम्बर तक चलता है। विजयवाड़ा व हैदराबाद का बादाम आम की मांग भीलवाड़ा में खूब रहती है।
हापुस 700 रुपए दर्जन

बाजार में हापुस आम भी आने लगे हैं। इनकी मांग ज्यादा नहीं है। हापुस कर्नाटक व महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यह एक दर्जन हापुस आम के मंडी में थोक में भाव 550 से 600 रुपए तो फुटकर में 700 रुपए हैं।
इन राज्यों से भी आ रहा

मंडी व्यापारी अभिषेक तंबोली ने बताया कि भीलवाड़ा में प्रमुख रूप से कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात के आम आते हैं। अभी बादाम, दशहरी, तोतापुरी व हापुस की अच्छी आवक है।
यह प्रति किलो आम के दाम
किस्म थोक भाव फुटकर भाव

बादाम 40 70 से 80
दशहरी 80 100 से 110

तोतापुरी 35 से 40 50 से 60