18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा की सेनेटरी गलियों की होगी सफाई, गंदगी दिखी तो कार्रवाई

भीलवाड़ा. शहर की सेनेटरी गलियों की अब सफाई होगी। नगर परिषद सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में परिषद में सभी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार को सख्ती से पालना के निर्देश दिए है।
less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा की सेनेटरी गलियों की होगी सफाई, गंदगी दिखी तो कार्रवाई

भीलवाड़ा की सेनेटरी गलियों की होगी सफाई, गंदगी दिखी तो कार्रवाई

भीलवाड़ा. शहर की सेनेटरी गलियों की अब सफाई होगी। नगर परिषद सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में परिषद में सभी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार को सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में Òभोपालगंज की ये गलियां नरक जैसी, सालों से नहीं हुई सफाईÓ शीर्षक से प्रकाशित समाचार को सभापति राकेश पाठक व आयुक्त हेमाराम ने गंभीरता से लिया व स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार की बैठक ली।


सभापति पाठक ने कहा कि शहर की सभी सेनेटरी गलियों में कोई कचरा डालता या गंदगी फैलाता दिखा तो जुर्माना वसूलें। शहर में गंदगी नजर आने पर क्षेत्र के स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार पर कार्रवाई होगी।

आयुक्त हेमाराम ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी की जानकारी दी। कहा कि शहर के आम लोगों सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी दे ताकि स्वस्छता एप में राय दे सके। शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई है। डिवाइडरों से कचरा साफ हो। किसी भी क्षेत्र से शिकायत मिलने पर तुरन्त समाधान हो। आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई में कसर नहीं छोड़ी जाए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग