29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा: महिला से गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार, सहमति से गई पीडि़ता से हुआ विवाद

महिला से गैंगरेप व निर्वस्त्र कर छोड़ने के सनसनीखेज मामले का रविवार को बारह घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। महिला सहमति से गई थी। बाद में रातभर रूकने और पैसों को लेकर विवाद हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 10 Sep 2023, 12:06 PM IST

भीलवाड़ा: महिला से गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार, सहमति से गई पीडि़ता से हुआ विवाद

भीलवाड़ा: महिला से गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार, सहमति से गई पीडि़ता से हुआ विवाद

जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक महिला से गैंगरेप व निर्वस्त्र कर छोड़ने के सनसनी खेज मामले का रविवार को बारह घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। महिला सहमति से गई थी। बाद में रातभर रूकने और पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोपी महिला के कपड़े साथ ले गए।

थानाप्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला शनिवार रात में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि रोजाना की तरह रात में खाना खाकर घर से टहलने निकली। घर से कुछ दूर पहुंची कि पीछे से कार में आए तीन जनों ने अकेली देख उसे जबरन कार में बैठा लिया। पीडि़ता ने बचने की कोशिश की तो मुंह दबा लिया। उसे आठ किमी दूर आमली रोड ले गए। खंडरनुमा मकान में ले जाकर तीनों ने बलात्कार किया।

शोर मचाने पर पीडि़ता को पीटा। उसे निर्वस्त्र हालत में छोडकर भाग गए। पीडि़ता ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने लाकर पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। इस मामले का बारह घंटे में खुलासा कर सामूहिक बलात्कार के आरोप में आमली (गंगापुर) निवासी छोटू सरगरा व चीड़खेड़ा (गंगापुर) निवासी गिरधारी गाडरी को गिरफ्तार किया।

साथी का हवाला देकर बुलाया, फिर हो गया विवाद

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छोटू सरगरा ने शनिवार शाम को महिला को फोन किया था। उसने कहा कि वह गिरधारी का दोस्त है। उससे मिलना चाहता है। पीडि़ता ने पहचाने से इनकार किया। छोटू ने कहा कि वह गिरधारी के साथ पूर्व में मिल चुका है। गिरधारी पीडि़ता का पूर्व परिचित था। इस पर महिला रात को खाना खाकर घर से निकली।

कुछ दूरी पर बाइक लेकर दोनों आरोपी आए। महिला को बाइक पर बैठाकर आमली रोड पर खंडरनुमा मकान में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान नशे में धुत आरोपियों ने उसे रातभर रूकने के लिए कहा। लेकिन पीडि़ता वापस घर जाना चाहती थी। वहां पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोपी तैश में आकर पीडि़ता के कपड़े भी साथ ले गए। इसके चलते पीडि़ता ने सड़क पर पहुंच कर कहानी बनाई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग