
Bhimganj police station area is a symbol of mutual harmony
भीलवाड़ा। आपसी सौहाद्र्ध एवं शांति व्यवस्था की मिसाल बनी रहे, हम सब एक दूसरे के सुख-दुख में काम आए और पुलिस का सहयोग व सम्बल प्रत्येक कदम पर यूं ही मिलता रहे, यही हमारी भावना है। राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को भीमगंज पुलिस थाना में क्षेत्र के युवाओं के साथ हुए संवाद में यह मजबूत इरादें उभरे। थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के सानिध्य में आयोजित संवाद में युवाओं ने कहा कि उनका थाना क्षेत्र संवेदनशील नहीं वरन आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों व लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।
पुलिस का लहजा हो नरम
संवाद में क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि थाना क्षेत्र सर्राफा कारोबार का बड़ा केन्द्र है, यहां व्यापारियों से ठगी या वारदात होने की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी दिक्कत आती है। यहां अपराधियों में भ्भय व आमजन में विश्वास कायम रहे, इसके लिए पुलिस कर्मियों के आचरण व व्यवहार में भी नरम रूख होना चाहिए। पुलिस कर्मियों का लहजा सख्त होने के बजाए व्यवहारिक होनेा चाहिए।
स्मैकचियों ने कर रखा नाक में दम
संवाद में क्षेत्र में युवाओं ने बताया कि स्मैकेचियों का आंतक है, नशे की खातिर वह छोटी बड़ी वारदात करने से नहीं चुकते है। दुकानों के सूनी होने की स्थिति में वह भीतर तक घुस आते है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती होनी चाहिए।
सड़क के दोनों तरफ हटें अतिक्रमण
संवाद में सर्राफा बाजार, गुलमंडी, पुराना भीलवाड़ा, दादाबाड़ी, माणिक्यनगर रोड क्षेत्र में आवागमन को और सहज व सुरक्षित करने के लिए सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने पर युवाओं ने जोर दिया। सब्जी मंडियों को व्यवस्थित करने, भीड़ भरे क्षेत्र में दुकानों के बाहर से कब्जे हटाने की बात भी कही।
दस बजे बाद ना हो शोरगुल
थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त को कड़ा करने, सीसी कैमरे प्रत्येक क्षेत्र में लगाने, मनचले व बाइकर्स पर अंकुश लगाने, रात दस बजे बाद डीजे या अन्य साउंड नहीं बजने, पुराना भीलवाड़ा व तिलकनगर में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने, क्षेत्र के संदिग्ध लोगों की पहचान होने एवं बीट व्यवस्था को और प्रभावी करने के सुझाव आए।
जनता की सेवा में पुलिस २४ घंटे तत्पर
थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने कहा कि थाना पुलिस चौबीस घंटे सावधान एवं सतर्क होने के साथ ही क्षेत्र की जनता की मदद के लिए तत्पर है। सर्राफा बाजार समेत व्यवसायिक केन्द्र होने से पुलिस यहां सीसी कैमरे के साथ ही ड्रोन कैमरों से चौकसी रहती है। यहां अभय कमांड योजना के साथ ही विधायक कोष से भी ५० अतिरिक्त सीसी कैमरे लगाए जा रहे है। चौधरी ने कहा कि यहां आपसी सौहार्द एवं सद्भावना की भावना सर्वोपरि होने से पुलिस का मनोबल लगातार बढ़ा है। सभी आयु वर्ग का सहयोग रहता है। अपराधियों में भय व पुलिस में विश्वास की भावना में भी थाना पुलिस खरी उतर रही है।
संवाद में यह बोले
संवाद में भाजपा मीडिया प्रभारी महावीर समदानी, प्रदीप लाठी, सीपी सोनी, मधुसुदन बहेडिय़ा, संजय चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार डाड, अनिल सोनी, रमेश चन्द्र राठी, आमीन पठान, मोहम्मद रईस, सुनील खटीक, दिनेश सेन व सुभाष सोनी आदि मौजूद थे।
Published on:
29 Jul 2021 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
