
Big action in house of Bhilwara ACB after eight months
भीलवाड़ा। कोरोना के कहर से जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की चौकी में छाया सन्नाटा आखिर बुधवार को टूट गया। ब्यूरो ने करीब आठ माह बाद घर में ही बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि ब्यूरो को घर के बजाए राजसमंद व चित्तौडग़ढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करने में सफलता मिली है।
जिले में लॉकडाउन से अनलॉक होने के बाद से ब्यूरो चौकी को बड़ी कार्रवाई का इंतजार था। एएसपी ब्रजराज सिंह चारण की टीम का यह इंतजार बुधवार देर शाम पूरा हुआ। ब्यूरो की कृषि उपज मंडी स्थित चौकी द्वितीय ने इस साल की पांचवीं ट्रेप कार्रवाई की है। ब्यूरो टीम ने इससे पहले अंतिम कार्रवाई जिले में ६ मार्च को हमीरगढ़ पटवारी को डेढ लाख रुपए की घूस राशि समेत पकड़ कर की थी। साथ पकड़ा था। जबकि चौकी ने एक अन्य बड़ी कार्रवाई चित्तौडग़ढ़ में २७ मई को की थी। यहां दो खाद्य निरीक्षक को दस हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा था।
सुखाडिय़ा सर्किल स्थित चौकी प्रथम ने अभी तक कुल दो कार्रवाई की है। इनमें एक कार्रवाई ब्यूरो ने राजसंद जिले में की। यहां भीम विकास अधिकारी को गत २४ फरवरी को दस हजार रुपए के साथ पकड़ा। ब्यूरो इकाई ने इस साल एक चालान गत वर्ष लिपिक के खिलाफ हुई कार्रवाई पर पेश किया। गत वर्ष चौकी की प्रथम इकाई ने कुल सात ट्रेप किए थे, इसी प्रकार चार पद का दुरुपयोग व एक आय से अधिक का मामला भी दर्ज किया था। इसी प्रकार दस चालान पेश किए थे।
Published on:
17 Dec 2020 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
