8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा यूआइटी में बड़ा बदलाव

नगर विकास न्यास (यूआइटी) के तीन प्रमुख इंजीनियरों के घूस लेते पकड़े जाने के बाद गुरुवार को न्यास की तकनीकी शाखा में बड़ा बदलाव किया गया। अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी अधिशासी (विद्युत) अभियंता संदीप माथुर को दी गई। सहायक अभियंता रामप्रसाद जाट, अरविन्द व्यास व जीतराम जाट को कार्यवाह अधिशाासी अभियंता नियुक्त कर विभिन्न जोन की कमान सौंपी है। अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव पूर्व की भांति जोन द्वितीय के प्रभारी रहेंगे। उन्हें टेस्टिंग लैब का प्रभारी भी बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 18 Dec 2020, 11:46 AM IST

Big change in Bhilwara UIT

Big change in Bhilwara UIT


भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास (यूआइटी) के तीन प्रमुख इंजीनियरों के घूस लेते पकड़े जाने के बाद गुरुवार को न्यास की तकनीकी शाखा में बड़ा बदलाव किया गया। अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी अधिशासी (विद्युत) अभियंता संदीप माथुर को दी गई। सहायक अभियंता रामप्रसाद जाट, अरविन्द व्यास व जीतराम जाट को कार्यवाह अधिशाासी अभियंता नियुक्त कर विभिन्न जोन की कमान सौंपी है। अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव पूर्व की भांति जोन द्वितीय के प्रभारी रहेंगे। उन्हें टेस्टिंग लैब का प्रभारी भी बनाया है।
तत्कालीन सचिव नितेन्द्रपाल सिंह ने इस मई में बड़ी पहल करते न्यास का कार्यक्षेत्र चार जोन में बांटा था। न्यास के सभी चारों अधिशासी अभियंताओं को एक-एक जोन की कमान सौंपी। सभी सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की थी। एसीबी की कार्रवाई में ३ दिसम्बर को अधीक्षण अभियंता रामेश्वर शर्मा, अधिशासी अभियंता सतीश शारदा व ब्रह्मालाल शर्मा की एक लाख रुपए की रिश्वत राशि लेने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद तीन प्रमुख पद खाली हो गए। ऐसे में न्यास की तकनीकी शाखा व शहर का विकास व निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था।
यूं रहेगी नई जोन व्यवस्था
प्रथम जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता रामप्रसाद जाट

सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता महिपाल ढाका
कनिष्ठ अभियंता: प्रवीण कुमावत, रोहन अजमेरा, रूचि अग्रवाल

सीमा: जोन में गंगापुर चौराहा से चित्तौडऱोड रेललाइन से उदयपुर रोड, रामप्रसाद लढ़ा नगर से गंगापुर चौराहा मध्य का योजना एवं गैर योजना क्षेत्र
...............

द्वितीय जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता महिपाल ढाका, रामप्रसाद जाट द्वितीय

कनिष्ठ अभियंता: कमलेश जैन, खुर्रम अनवार
सीमा: गंगापुर रोड से अजमेर रोड, रेलवे लाइन से उदयपुर रोड,आरपी लढ़ा नगर के मध्य का हिस्सा, समस्त योजना एवं गैर योजना क्षेत्र

.............
तृतीय जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता जीतराम जाट

सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता रामप्रसाद जाट प्रथम
कनिष्ठ अभियंता: विशाल सिंह, पवन जीनगर, रविन्द्र सिंह कुशवाह

सीमा: अजमेर चौराहा से अजमेर रेलवे लाइन तथा कोटा रोड से अजमेर चौराहा के मध्य का समस्त योजना एवं गैर योजना क्षेत्र
..............

चतुर्थ जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता अरविन्द व्यास
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता जीतराम जाट

कनिष्ठ अभियंता: लोकेश चन्दोरा, किशोर इसरानी, रामप्रसाद जाट द्वितीय
सीमा: कोटा रोड एवं कोटा रोड से चित्तौडऱोड, रेलवे लाइन के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र एवं जिला कलक्ट्रेट ( नेहरू विहार को छोड़ कर )

..................
विद्युत व उद्यान स्वतंत्र

विद्युत कार्य व उद्यान क्षेत्र पूर्व की भांति स्वतंत्र रखा है। विद्युत कार्य की कमान अधीक्षण अभियंता संदीप माथुर के पास होगी। उनकी टीम में सहायक अभियंता तेजमल शर्मा तथा कनिष्ठ अभियंता करणङ्क्षसह गिरनार रहेंगे। उद्यान निरीक्षक मोहम्मद रफीक प्रमुख पार्क, राजीव गांधी ऑडिटोरियम, ग्रीन बेल्ट, सामुदायिक भवन के उद्यानों के साथ शिवाजी पार्क, नेहरू उद्यान व स्मृति वन की व्यवस्था जोन के अधिशासी अभियंताओं की कार्य योजनाओं के अनुरुप संभालेंगे।
...............

गुणवत्ता पूर्ण काम होंगे
न्यास कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए नई व्यवस्था की है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी हो, इसलिए नए जोन प्रभारियों को निर्माण कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण के लिए पाबंद किया है। शहर का विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबृद्ध तरीके से काम होगा। न्यास का डिजिटलकरण अंतिम चरण में है। लोगों के न्यास से संबधित अधिकांश कार्य घर बैठे हो जाएंगे।

- संजय शर्मा, सचिव, नगर विकास न्यास