
Big news for farmers in bhilwara
काछोला. माण्डलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के किसान नवनिर्वाचित प्रधान सतीशकुमार जोशी से रूबरू होकर रबी कि फसल में कड़ाके इस सर्दी में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली रात को मिल रही है। इससे सर्दी व बीमार होने व जहरीले जानवरों से भय बना रहता है।
एस डी एम से मिले प्रधान
किसानों कि समस्या को लेकर प्रधान जोशी उपखण्ड अधिकारी उत्साह चाैैधरी से मिले और दिन में बिजली देने के लिए अवगत कराया। उपखण्ड अधिकारी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम के एइएन लेखराज जांगिड़ को दूरभाष पर किसानों को खेतो में पिलाई व सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने के आदेश दिए। गौरतलब हैै है कि जिले में शीतलहर जारी है। कड़ाके की सर्दी ने हाड कंपा दिए। दिनभर दांत किटकिटाने को मजबूर कर दिया।
रात का पारा लगातार गिर रहा है। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री था। रात का पारा गिरने से गलन महसूस होने लगी है। ऐसे में किसान खेतों में जाकर कैसे अपनी फसलों की पिलाई करेगा। दिन में बिजली नहीं आने के कारण रात को खेतों में जाकर पिलाई करनी पड़ती है।
Published on:
20 Dec 2020 02:47 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
