21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिपरजॉय ने आषाढ़ को बना दिया सावन

प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का भीलवाड़ा एवं चित्तौडग़ढ़ में रविवार को दूसरे दिन असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह से बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा। यहां शहर में बीस से तीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। biperjoy ne ashadh ko bana diya savan
less than 1 minute read
Google source verification
बिपरजॉय ने आषाढ़ को बना दिया सावन

बिपरजॉय ने आषाढ़ को बना दिया सावन

प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का भीलवाड़ा एवं चित्तौडग़ढ़ में रविवार को दूसरे दिन असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह से बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा। यहां शहर में बीस से तीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। biperjoy ne ashadh ko bana diya savan

भीलवाड़ा व चित्तौडग़ढ़ में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। हवा की रफ्तार आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। मौसम विभाग ने सत्रह जून को दोनों जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी थी, चित्तौड़गढ़ में रिमझिम व बंूदाबांदी से ज्यादा कुछ नहीं हुआ, लेकिन रविवार को सुबह शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। बूंदाबांदी और बारिश के चलते शहर के बाजार सामान्य दिनों के मुकाबले जल्दी ही सूने हो गए। शहर के मोहल्लों व गलियों में भी सड़कों पर दिन भर रौनक नदारद रही। biperjoy ne ashadh ko bana diya savan

चित्तौडग़ढ़ जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। Biparjoy made Ashadh a Saavn

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग