
BJP leader's Facebook ID hacked and posted obscene photos
भीलवाड़ा. भाजपा नेता उदयलाल भडाणा की फेसबुक अकाउंट हैक कर उस पर अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। भडाणा ने साइबर अपराधियों पर उसकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर माण्डल थाने में मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भडाणा की फेसबुक आईडी को गुलशन एवं अकबर दादा नामक यूजर्स ने हैक कर ली। उनके पेज का स्वयं को एडमिन बनाकर आईडी का दुरुपयोग किया। भडाणा ने बताया कि उदयलाल भडाणा बीजेपी नाम से पेज के लगभग 51 हजार फ ोलोवर्स है। मालूम हो, राजस्थान पत्रिका ने सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग के मामले का गत दिनों खुलासा किया था। इस तरह का गिरोह काम कर रहा है। यह लोग अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते है। इसके लिए परिचितों को वीडियो या फोटो भेजे जाते है। इसे लेकर पुलिस भी चिंतित है। कई लोग फरियाद लेकर थाने पहुंचे है।
Published on:
01 Jul 2021 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
