22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव की तैयारी, देश भर के भाजपा विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिलाध्यक्ष दिल्ली में जुटेंगे

भीलवाड़ा जिले से जिलाध्यक्ष समेत 38 जन प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

2 min read
Google source verification
लोकसभा चुनाव की तैयारी, देश भर के भाजपा विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिलाध्यक्ष दिल्ली में जुटेंगे

लोकसभा चुनाव की तैयारी, देश भर के भाजपा विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिलाध्यक्ष दिल्ली में जुटेंगे

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने कमर कस ली। देश भर से भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी 17 व 18 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान में जुटेंगे, जहां भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन का पंजीकरण 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगा। 100 रुपए शुल्क डिजिटली जमा होगा। उद्धघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे करेंगे जबकि 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।


ये सदस्य लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी, अनुशासन समिति, वित्त समिति, चुनाव समिति के सदस्य, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, लोकसभा कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक. राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया, आईटी संयोजक, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, स्थानीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान, उप प्रधान, राज्य स्तरीय बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हिस्सा लेंगे।


प्रदेश ने मांगे नाम, पता व ईमेल

प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष को पत्र भेज अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले पदाधिकारी के नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं ईमेल के साथ सूची मांगी ताकि उनकी सिटिंग व्यवस्था की जा सके। प्रदेश स्तर पर टीम बनाई, जिसमेंप्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व श्रवणसिंह बगड़ी, जयपुर दक्षिण के जिला प्रभारी विमल अग्रवाल तथा जिला प्रभारी सवाई माधोपुर प्रणवेन्द्र शर्मा शामिल हैं।


भीलवाडा से ये लेंगे हिस्सा

जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, लोकसभा कलस्टर प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, जिला प्रमुख, विधायक 6, स्थानीय निकाय अध्यक्ष 6, उपाध्यक्ष 4, पंचायत समिति प्रधान 6, उप प्रधान 5 कुल 36 जने हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने जिला संयोजक प्रहलाद त्रिपाटी व जिला सह संयोजक सुरेन्द्रसिंह मोटरास को नियुक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग