18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार से पकड़ा काला सोना

राजस्थान में नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक कार से 5 किलो 80 ग्राम अफीम (काला सोना )जब्त की। कार्रवाई के दौँरान टीम ने जनों को दबोच कर हवालात दिखा दी। kaar se pakada kaala sona    
less than 1 minute read
Google source verification
कार से पकड़ा काला सोना

कार से पकड़ा काला सोना

राजस्थान में नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक कार से 5 किलो 80 ग्राम अफीम (काला सोना )जब्त की। कार्रवाई के दौँरान टीम ने जनों को दबोच कर हवालात दिखा दी।

चित्तौडगढ़़ नारकोटिक्स अधीक्षक चित्तौडग़ढ़ टीएम कांठेड़ की अगुवाई में ब्यूरो टीम ने भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा-भीलवाड़ा मार्ग पर सवाईपुर गांव के निकट यह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक कार को रूकवाकर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की। जिन्होंने खुद को माण्डलगढ़ तहसील के सराना निवासी राजकुमार पुत्र लालूलाल जाट व माण्डलगढ़ तहसील के विठ्ठलपुरा निवासी राजाराम पुत्र रामेश्वर दास बैरागी होना बताया।

टीम सदस्यों ने कार की तलाशी ली तो चालक सीट के पीछे रखे थैली में अफीम पाई गई, जिसका तोल करवाने पर 5 किलो 80 ग्राम हुआ। टीम ने कार सहित अफीम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अधीक्षक कांठेड़ सहित निरीक्षक आरके चौधरी, प्रदीप लोर, परमवीर सिंह, उप निरीक्षक शकील खान, सुरेन्द्र, समरथ, लिपिक रजत व चालक विष्णुदास शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग