19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन की खातिर भाई की ले ली जान

बड़लियास थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव में रविवारको दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार ने छोटे भाई, उसके दो पुत्रों और पुत्रवधुओं के खिलाफ बड़लियास थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया।
less than 1 minute read
Google source verification
Brother's life was killed for the sake of land

Brother's life was killed for the sake of land

भीलवाड़ा। बड़लियास थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव में रविवारको दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार ने छोटे भाई, उसके दो पुत्रों और पुत्रवधुओं के खिलाफ बड़लियास थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा ने बताया कि श्रीपुरा निवासी लालाराम यादव (६५) और उसका छोटा भाई दयानंद यादव परिवार समेत खेत पर ही रहते है। दोनों भाइयों में लम्बे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। मामला झगड़े तक पहुंच गया। इस दौरान दयानंद, उसके दो पुत्र श्यामसुंदर व अजय कुमार तथा उनकी पत्नियों ने लालाराम पर लाठियों से वार कर दिया। इससे लालाराम की मौत हो गई।

सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कोटड़ी स्थित मोर्चरी पहुंचाया। वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार यादव की रिपोर्ट पर दयानंद और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार लालाराम और दयानंद मूलत: हरियाणा के रहने वाले है। दोनों भाई बीस साल से श्रीपुरा रह रहे थे। लालाराम के एक पुत्र वीरेंद्र यादव है, जो कि हरियाणा में ही रहता है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग