विवाद बढ़ने पर राजेन्द्र की पत्नी ने अपने भाई अजय यादव (35) को समझाइश के लिए बांगड अस्पताल के बाहर भेजा। मुरली भी रवाना हुआ। मुरली के पहुंचने से पहले अजय वहां पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद अभिषेक, नरेश, हरीश,बाबूलाल ने अजय को पकड़ लिया। आरोप है कि हरीश ने अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ अजय जमीन पर गिर गया। आरोपी भाग गया। वहां मौजूद राजेन्द्र अपने साले अजय को बचाने दौड़ा। मुरली भी पहुंच गया। अजय को बाइक से महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुभाषनगर पुलिस भी आई। पुलिस ने मौका भी देखा। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार मोतीनगर निवासी राजेन्द्र यादव ने साले अजय की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने आपसी विवाद में सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में पुरानी धानमंडी निवासी हरीश खटीक, संजय कॉलोनी के अभिषेक गुजराती, तिलकनगर के नरेश खटीक, सांगानेर रोड जैन ज्योति कॉलोनी के जितेन्द्र पडियार तथा जवाहरनगर के बाबूलाल बसीटा को गिरफ्तार किया। सीआई रिणवा ने बताया कि हरीश के खिलाफ पूर्व में भीमगंज में चार, जितेन्द्र पडियार के खिलाफ सुभाषनगर तथा अभिषेक के खिलाफ कोटड़ी में एक मुकदमा दर्ज है।