घटना में गोली प्रकाश के कमर में लगी, इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को लगा कि संभवत: टायर फटने से हादसा हुआ और वह मदद के लिए प्रकाश की तरफ दौड़े। यहां प्रकाश ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा उस पर फायरिंग करने और गोली कमर पर लगने की जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोग प्रकाश को अचेत हालत में मांडलगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए, यहां प्रकाश की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया। बताया गया हमलावर लाल रंग की बाइक पर सवार थे और मुंह ढक रखा था।