भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के रुपाहेली भट्टा चौराहे पर रविवार को दो बाइक पर आए चार लुटेरों ने सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। हाथापाई के दौरान लुटेरों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। इससे दो भाइयों को छर्रे लगे हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है।