
सरपंच, उपसरपंच व वार्ड पंच का उपचुनाव कार्यक्रम
भीलवाड़ा. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के तहत सरपंच, वार्डपंच, उपसरपंच के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उपचुनाव से संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई।
जिले में बिजौलियां पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुखपुरा के वार्ड संख्या 8 में वार्ड पंच, जहाजपुर पंचायत समिति के फलासिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 में वार्ड पंच, जहाजपुर पंचायत समिति के बागूंदार ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड पंच तथा जहाजपुर पंचायत समिति की कुराडि़या ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पंच व उपसरपंच, बनेड़ा पंचायत समिति की कासोरिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 के वार्ड पंच, बनेड़ा पंचायत समिति की डाबला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 7 के वार्ड पंच, मांडल पंचायत समिति की भादू ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड पंच, शाहपुरा पंचायत समिति की अरनिया रासा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पंच तथा शाहपुरा पंचायत समिति की फूलिया कलां ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव होगा।
सरपंच एवं पंच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 17 नवंबर को निर्वाचन की लोक सूचना जारी होगी। 19 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 20 नवंबर को अपराहन 3 बजे तक नाम वापसी होगी। तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। 25 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना तथा उपसरपंच का चुनाव 26 नवंबर को होगा।
Published on:
02 Nov 2022 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
