राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि भीलवाड़ा के सीए देश- दुनिया में नाम रोशन कर रहे है। जाट ने सम्मेलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। संगम इंडिया के एमडी एमएन मोदानी, बांसवाडा सिंटेक्स के कमलेश न्याती उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी प्रदीप सोमानी, आलोक पलोड़, दिनेश सुथार ने बताया कि समापन पर शाखा अध्यक्ष दिनेश आगाल, उपाध्यक्ष सोनेश काबरा, सचिव आलोक सोमानी, सिकासा मुरली अटल उपस्थित थे।