21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल पर रुके जोधपुर जिले के व्यापारी का बैग चुरा भागे कार सवार, नागपुर से जोधपुर जा रही थी बस

- नकदी समेत लाखों के गहने थे बैग में, नागपुर से जोधपुर जा रही थी बस

less than 1 minute read
Google source verification
होटल पर रुके जोधपुर जिले के व्यापारी का बैग चुरा भागे कार सवार,  नागपुर से जोधपुर जा रही थी बस

होटल पर रुके जोधपुर जिले के व्यापारी का बैग चुरा भागे कार सवार, नागपुर से जोधपुर जा रही थी बस

हनुमाननगर (भीलवाड़ा ).

क्षेत्र के अजमेर बाइपास पर मंगलवार सुबह एक होटल पर रूकी ट्रॉवेल्स बस में यात्रा कर रहे व्यापारी से लाखों की चोरी हो गई। होटल पर जलपान करने उतरे व्यापारी का बस से बैग कार में आए कुछ लोग ले गए। बैग में नकदी समेत लाखों के गहने थे। रिपोर्ट थाने में दी गई।

थानाप्रभारी स्वागत पंडया ने बताया कि जोधपुर जिले के गिदावत नगर पीपाड़ सिटी निवासी व्यापारी श्यामलाल माली ने रिपोर्ट दी कि 10 मार्च को चांदी के आइटम के व्यापार के सिलसिले में नागपुर गया था। वहां से श्यामलाल 20 मार्च को जोधपुर आ रही ट्रॉवेल्स बस में चढ़ा। हनुमाननगर बाइपास पर बस सुबह होटल पर रूकी। व्यापारी चाय-नाश्ते के लिए बस से उतरा। तभी कार में आए तीन-चार जने बस में चढ़े और श्यामलाल का बैग लेकर भाग गए। पता चलने पर व्यापारी ने शोर मचाया। चालक ने कार का पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। बैग में 1.90 लाख नकद, पांच सौ ग्राम चांदी और छह किलो चांदी की अंगूठियां थी। बैग में ही माल का बिल भी था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग