चारों आरोपियों को बापर्दा मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। उनकी इंदौर के दम्पती शिनाख्त परेड करेंगे। मालूम हो, आरोपी ने तीन दिन पहले हजारी खेड़ा बाइपास पर मध्यप्रदेश के जायरीन दम्पती को पिस्टल से धमका कर अपहरण किया था। पटेलनगर में बंधक बनाकर उनसे मारपीट की थी। उनसे रिहाई के बदले दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। युवक की जेब से चार हजार, मोबाइल, चेक व महिला के पास से सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। इस दौरान युवक ने होशियारी दिखाते हुए खिड़की कूद भागने लगा। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। लेकिन वह बच गया। वह दौड़कर रोड पर आया और किसी से मोबाइल लेकर परिजनों को इंदौर में फोन किया।