गोर्वधन पूजा व अन्नकूट
शहर में गली मोहल्ले में हर घर के बाहर महिलाओं ने गोवर्धन पूजा अर्चना की गई। वही गोशालाओं में गोवंश की पूजा अर्चना की गई। गोवंश को सजाया गया था। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। शआम को भोग लगाने के बाद 6 बजे से प्रसाद का वितरण किया गया। बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, वीर हनुमान मंदिर, आरके कॉलोनी शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद के लिए मंदिरों के बाहर लम्बी कतारें लग गई थी।