7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाई, गूंजे जयकारे, बजी शहनाई

रामनवमी पर सजे मंदिर: सालासर बालाजी की अखण्ड ज्योत के साथ 1008 दीपक जलाए, गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

less than 1 minute read
Google source verification
श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाई, गूंजे जयकारे, बजी शहनाई

श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाई, गूंजे जयकारे, बजी शहनाई

भीलवाड़ा. हर तरफ खुशियां थी। कोई चंग की थाप तो कोई शहनाई की धुन पर झूम रहा था। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने वाले भी कम नहीं थे। राम दरबार की झांकी सजने के साथ सुंदरकांड की चौपाइयां माहौल को पूरी तरह राममयी कर रही थी। दीप प्रज्ज्वलन व रंगोली सजाने के साथ आतिशबाजी ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। ये नजारा गुरुवार रात स्टेशन चौराहे पर दिखा, जहां रामनवमी पर श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम रखा।

देर रात तक चले आयोजन में सुंदरकांड पाठ हुआ। पाठ की प्रस्तुति मुकनसिंह राठौड़ ने दी। उनका साथ रामकुमार बाहेती, मंगलचन्द्र मिश्रा, किशन जाट ने दिया। संस्थान अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि सालासर बालाजी की अखण्ड ज्योत के साथ 1008 बड़े दीपक जलाए। हर श्रद्धालु से तीन-तीन आहुतियां दिलाई। रामदरबार की झांकी सजाने के साथ केक काटा गया। आतिशबाजी की। सुंदरकांड आयोजन का विशेष आकर्षण चंग धमाल की आकर्षक प्रस्तुति रही। चंग की प्रस्तुति शेखावटी से आने वाले श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के कलाकार प्रहलाद शर्मा के नेतृत्व में राजपाल ढाका, बनवारी माली, जगदीश जाट, लक्ष्मणसिंह शेखावत, हंसराज जैन, अमित चोटिया ने दी। बांसुरी,नगाड़े, सेक्सोफोन के साथ चंग ने भक्तों का मन जीत लिया। श्रद्धालु झूम उठे।
इस दौरान राम दरबार की सजीव झांकी सजाई गई। राम की भूमिका निवित माहेश्वरी, लक्ष्मण की भूमिका गर्वित माहेश्वरी, सीता की भूमिका गायत्री एवं हनुमान की भूमिका प्रांजल ने निभाई। रंगोली सजाई गई। दीप प्रज्ज्वलन के समय सांसद सुभाष बहेड़िया, लक्ष्मी नारायण डाड, अक्षय त्रिपाठी, सीओ सिटी नरेंद्र दायमा, कोतवाल पुष्पा कासोटिया, भीलवाड़ा मजदूर संघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी, मुरली तिवाड़ी ने किया। अतिथियों ने सुंदरकांड पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सोनी, सुखदेव पारीक, रामावतार शर्मा, संजय तोषनीवाल, विक्रम सोनी, विजेन्द्र शर्मा, ममता शर्मा आदि उपस्थित थे।

------
फोटो आएंगे........