इधर, परिजनों से बातचीत, मोबाइल ले गए जांच के लिए
आजाद चौक में कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने वाले पंचवटी निवासी अशोक कृपलानी के आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में सोमवार से कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उपनिरीक्षक मेघना त्रिपाठी दोपहर में मृतक के घर पहुंची। वहां परिजनों को ढांढस बंधाया और उनसे बातचीत की। घर की आर्थिक स्थिति, परेशान करने वाले नामजद सूदखोरों के बारे में जानकारी ली। वहीं आत्महत्या से पूर्व जिस मोबाइल से अशोक ने वीडियो बनाया। जांच के लिए पुलिस मोबाइल को साथ ले गई। इस मामले में अन्य लोगों के भी बयान लिए गए।