8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण

वर्चुअल लोकार्पण में दिल्ली से जुड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व अन्य मंत्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Aug 2020, 3:02 AM IST

Chief Minister inaugurated medical college building in bhilwara

Chief Minister inaugurated medical college building in bhilwara

भीलवाड़ा .

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में बुधवार को कई सौगातें दी। उन्होंने विस्तार की कड़ी में भीलवाड़ा और भरतपुर मेडिकल कॉलेज भवन का सीएम आवास पर सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भीलवाड़ा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भवन का विधिवत लोकार्पण किया। भीलवाड़ा में कलक्ट्रेट स्थित वीसी रूम से सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.शलभ शर्मा, महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ.अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ.मुस्ताक खान उपस्थित थे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज की 139 करोड़ की परियोजना के पहले चरण में 123.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में 2018 में 100 तथा 2019 में150 छात्रों को प्रवेश दिए जा चुके हैं। 2020 में 250 सीटों के बैच की अनुमति प्राप्त हो गई है। इसके अलावा उदयपुर, कोटा और बीकानेर में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का भी मुख्यमंत्री गहलोत ने लोकार्पण किया। सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक 189 करोड़ की लागत से तैयार किए गए हैं। इन जिलों की जनता को इसका और लाभ मिलेगा।
सिलिकोसिस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी बने कार्ययोजना
गहलोत ने कहा कि सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को राहत देने के लिए प्रदेश में नई पॉलिसी लाई गई है। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे इस घातक बीमारी के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बनाएं। लोकार्पण कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, स्वास्थ्यर ाज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित अन्य मंत्री और अधिकारी भी वीसी के माध्यम से जुड़े।