8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिरंजीवी बीमा योजना में यहां हो सकेगा मुफ्त इलाज

Chiranjeevi Insurance Scheme will provide free treatment here चिरंजीवी बीमा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर के 6 निजी हॉस्पिटल में पात्रता रखने वाले आमजन स्वयं एवं परिवार का इलाज करा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 26 May 2021, 1:15 PM IST

doctor1.png

भीलवाड़ा। चिरंजीवी बीमा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर के 6 निजी हॉस्पिटल में पात्रता रखने वाले आमजन स्वयं एवं परिवार का इलाज करा सकते हैं। Chiranjeevi Insurance Scheme will provide free treatment in bhilwara

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए जिला कलक्टर ने समस्त नोडल ऑफि सर को निर्देश दिए कि उक्त निजी हॉस्पिटल में चिरंजीवी बीमा योजना में पात्रता रखने वाले मरीजो का इलाज कराना सुनिश्चित कराया जाए एवं पात्रता रखने वाले समस्त आमजन का अच्छे से उपचार हो। छह अधिकृत निजी हॉस्पिटल में पोरवाल, कृष्णा, बांगड़, स्वास्तिक, रामस्नेही व सिद्धी विनायक हॉस्पिटल में समस्त आमजन नि:शुल्क इलाज करा सकेंगे।

तीन कैटेगरी में इलाज
यहां तीन कैटेगरी में मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिसमें ऑक्सीजन युक्त बेड के 5 हजार, आईसीयू वार्ड में 7 हजार 500 एवं वेंटिलेटर के 9000 रुपए का भुगतान राज्य सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को किया जाएगा। साथ ही पात्रता रखने वाले मरीज इस बीमा योजना के तहत अपना उपचार नि:शुल्क एवं कैशलेस करा सकते है।

कंट्रोल रूम स्थापित

छह निजी हॉस्पिटल में उपचार के तहत आने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत के निवारण के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके नम्बर 01482-233032 है जहां आमजन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।