
भीलवाड़ा. वस्त्रनगरी से पैक कपड़ा, धागा, डेनिम आदि उत्पाद अब सीधे बंदरगाह पहुंचेगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इनलैण्ड कंटेनर डिपो (आईसीडी) से हुई। यहां से कस्टम की जांच के बाद कंटेनर बंदरगाह रवाना किया गया, जहां पाकिस्तान भेजा जाएगा। अब तक उद्यमी अपने स्तर पर माल बंदरगाह भेज रहे थे, जहां से निर्यात होता था।
राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) आयात- निर्यात का माल बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए जयपुर व जोधपुर में इनलैण्ड डिपो चला रहा है। इसी कड़ी में 12 वर्ष से बंद इनलैण्ड डिपो भीलवाड़ा में पुन: शुरू किया गया। भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में राजसीको ने वर्ष 2000 में आईसीडी खोला था। तकनीकी कारणों से यह डिपो कुछ समय बाद ही बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर में पर्यटक उठा सकेंगे गोवा जैसा लुत्फ
15 हजार करोड़ का माल जाता है बाहर
भीलवाड़ा जिले से टेक्सटाइल क्षेत्र के अलावा अन्य उत्पाद भी निर्यात होते हैं। भीलवाड़ा से कपड़ा, मांडलगढ़, गुलाबपुरा, शाहपुरा, विजयनगर क्षेत्र से पत्थर व खनिज निर्यात होता है। जिले से 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का माल निर्यात होता है। पड़ोसी चित्तौड़गढ़ व बूंदी का कुछ माल भी भीलवाड़ा से जाएगा।
Published on:
23 Jun 2023 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
