6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत ने 142 जोडो को दिया आशीर्वाद

चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में मंगलवार को द्वितीय निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। निम्बाहेड़ा स्थित कृषि उपज मण्डी में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दाम्पत्य सूत्र में बंधे 142 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। seeem gahalot ne 142 jodo ko diya aasheervaad

less than 1 minute read
Google source verification
सीएम गहलोत ने 142 जोडो को दिया आशीर्वाद

सीएम गहलोत ने 142 जोडो को दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को सम्बल मिलता है। इन आयोजनों में विभिन्न समाज, जाति और धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेेकता में एकता की भावना को साकार करते हैं। जिसकी आज के समय में देश को बहुत जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चालीस लाख महिला मुखियाओं को 25 जुलाई से तीन साल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन फ्री में दिए जाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी बड़ी ताकत है,यह कमजोर नहीं होनी चाहिए। सामूहिक विवाह सम्मेलनों में सर्वधर्म समभाव की भावना निहित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सादगी के परिचायक होते हैं, इनसे दिखावे की प्रवृत्ति और फिजूलखर्ची सहित अनेक समस्याओं से निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है।

इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव आदि ने भी सम्बोधन दिया। वहीं गहलोत ने कपासन में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। बाद सभा को सम्बोधित करते हुए आकोला में नगर पालिका एवं कपासन अस्पताल को क्रमोन्नत करने की घोषणा की।