
दो माह से बंद थे विकास कार्य, अब होंगे आमजन के काम
राजस्थान में सोमवार को आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया। साथ ही प्रशासन व सरकार के पुराने अटके काम हो सकेंगे। पिछले दो माह से अटके काम फिर से शुरू हो सकेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी।
इस कारण न नए कार्य स्वीकृत हो पा रहे थे और न पुराने काम हो रहे थे। चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगी थी। इससे आमजन के काम बंद हो गए थे। अब मंगलवार से ही सभी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह से चल सकेंगे। अधिकारी भी सीट पर नजर आएंगे। नगर विकास न्यास, नगर परिषद समेत अन्य विभागों में अधिकारियों के नहीं बैठने से आमजन भी नहीं आ रहे थे। अब अपने पुराने अटके काम को कराने के लिए मंगलवार से आने शुरू हो जाएगें। जिला कलक्टर की ओर से हर माह के गुरुवार को जन सुनवाई भी पुन: शुरू कर दी जाएगी।
Published on:
05 Dec 2023 07:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
