7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ा को सौपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

भीलवाड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान युवा व सबसे कम उम्र के कार्यकर्ता प्रशांत मेवाड़ा को सौंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

less than 1 minute read
Google source verification
मेवाड़ा को सौपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

मेवाड़ा को सौपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

भीलवाड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान युवा व सबसे कम उम्र के कार्यकर्ता प्रशांत मेवाड़ा को सौंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

मेवाड़ा 1999-2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री के रूप में पार्टी से जुड़े। विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। इससे पूर्व मेवाड़ा रोजगार एवं उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष, नगर विकास न्यास में ट्रस्टी रहे चुके हैं। जिला कार्यकारिणी में दो बार जिला महामंत्री तथा लोकसभा चुनाव से पूर्व लोकसभा सहसंयोजक का काम भी देखा। मेवाड़ा सांसद सुभाष बहेडि़या के नजदीकी माने जाते हैं। मेवाड़ा ने पत्रिका को बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे सभी को साथ लेकर निभाएंगे। उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले से पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई सीनियर कार्यकर्ता भी कतार में थे।