6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिक वसूली की शिकायतों के लिए कमेटी

निजी चिकित्सालयों में कोविड 19 मरीजों से उपचार के लिए निर्धारित दरो से अधिक राशि वसूली की शिकायत

less than 1 minute read
Google source verification
Committee for complaints of excess recovery in bhilwara

Committee for complaints of excess recovery in bhilwara

भीलवाड़ा .
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने निजी चिकित्सालयों में कोविड 19 मरीजों से उपचार के लिए निर्धारित दरो से अधिक राशि वसूली की शिकायत पर कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) रिछपाल सिंह बुरडक, सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामअवतार बैरवा व डॉ. अल्का भार्गव को नियुक्त किया गया है। यह कमेटी कोविड-19 मरीजो से निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूली की शिकायत का अधिकतम सात दिन में निस्तारण करेगी। नियुक्त किए गए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी सभी संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। समय-समय पर पर्यवेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
दो दिवसीय पंचकर्म व चर्म रोग शिविर २९ से
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सालय महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में पंचकर्म व चर्म रोग शिविर २९ व ३० नवंबर को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि शिविर में डॉ. जीएल शर्मा रोगियों को देखकर परामर्श देंगे।