6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम्युनिटी स्प्रेड…23 दिन में 6650 हुए संक्रमित, 511 नए रोगी मिले, 14 की मौत

सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर में आए थे 6713 मरीज, अप्रेल माह में ही टूटा रिकार्ड

2 min read
Google source verification
कम्युनिटी स्प्रेड...23 दिन में 6650 हुए संक्रमित, 511 नए रोगी मिले, 14 की मौत

कम्युनिटी स्प्रेड...23 दिन में 6650 हुए संक्रमित, 511 नए रोगी मिले, 14 की मौत

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
कोरोना की स्पीड कम नहीं हो रही है। जिले में अब कम्युनिटी स्प्रेड जैसे हालात हो गए है। पिछले एक पखवाड़े से नए रोगियों का आंकड़ा रोजना ४०० से ६०० पार कर रहा है। पिछले साल सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर २०२० के इन तीन माह में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल ६७१३ मरीज सामने आए थे। लेकिन पिछले 2३ दिन में यह रिकोर्ड को तोडऩे के करीब पहुंच गया है। इन २३ दिन में संक्रमित रोगियों की संख्या ६६५० हो गई है। इनमें ५११ तो शुक्रवार को ही निकले हैं। वही गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक १४ जनों की मौत हो गई है। अप्रेल माह में मृतकों की संख्या बढ़कर ७४ हो गई वही अब तक २५२ मौत हो गई है। पिछले 13 महीने के दौरान किसी भी एक महीने में इतने रोगी कभी नहीं आए।
लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से अब जिला प्रशासन की भी सांसें फूलने लगी हैं। चिंता इसलिए है क्योंकि शादियां शुरू हो चुकी हैं। इनमें गाइड लाइन का पालन नहीं होने से आने वाले दिनों में संक्रमण और बढ़ेगा। जबकि अभी से अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य व्यवस्थाओं का दवाब बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला कलक्टर सिवप्रसाद एम नकाते का दावा है कि अस्पतालों में हालात काबू में हैं। ऑक्सीजन की कमी नहीं है। बेड और वेंटीलेटर की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एहतियात के तौर पर कुछ भवनों का अधिग्रहण कर कोविड केयर सेन्टर बनाए हैं। इस समय जिले में ६३५९ एक्टिव केस हैं।
-------
१४ जने की मौत
१४ लोगों की गुरुवार रात से शुक्रवार को कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई। कमला विहार निवासी ६० साल का बुजुर्ग की तथा एक अन्य की निजी अस्पताल में मौत हो गई। माणिक्य नगर निवासी 42 साल की महिला, पालड़ी राजसमंद निवासी 60 साल की महिला, 42 साल की जूनावास निवासी महिला, पथिक नगर निवासी 76 साल के बुजुर्ग, 53 साल के मांडल निवासी व्यक्ति, पुलिस लाइन के पीछे रहने वाली 32 साल की महिला व आरके कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई। वही अस्पताल सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात को चार जनों की अस्पतालों में बेड नहीं मिलने से तथा इधर से उधर चक्कर लगाने के दौरान ही मौत हो गई है।
------
यहां मिले संक्रमित
आसीन्द में ९, बनेड़ा में ४, बापूनगर ५७, चपरासी कॉलोनी ४१, चन्द्रशेखर आजादनगर ५७, गुलाबपुरा १, जहाजपुर १, काशीपुरी ५२, कोटड़ी ९, माण्डल २१, माण्डलगढ़ २, पुर १०, सांगानेरी गेट ५८, सहाड़ा ४, सांगानेर ५०, शाहपुरा १, शास्त्रीनगर ५८, सुभाषनगर ४९, सुवाणा में २७ कोरोना संक्रमित पाए गए है।