8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांडलगढ़ में बनेगा कॉनकॉर का कंटेनर डिपो

निर्यातकों को मिलेगी सुविधा, परिवहन खर्च में आएगी कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Jul 2021, 7:54 AM IST

मांडलगढ़ में बनेगा कॉनकॉर का कंटेनर डिपो

मांडलगढ़ में बनेगा कॉनकॉर का कंटेनर डिपो

भीलवाड़ा।
जिले के निर्यातकों को रेलवे कंटेनर सेवा मिलेगी। इसके लिए मांडलगढ़ में कॉनकॉर का कंटेनर डिपो बनाया जा रहा है। अगले कुछ माह में संचालन शुरू हो सकता है। स्टोन के अतिरिक्त जिले के टेक्सटाइल एवं अन्य उत्पादक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। रेलवे परिवहन में कंटेनर के बंदरगाह तक पहुंचने में ट्रांजिट समय कम लगे, इसके लिए मांडलगढ़ को कोटा डिपो से लिंक कर त्वरित परिवहन किया जाएगा। यह बात कोटा डिविजन के सीनियर डिविजन ऑपरेशन मैनेजर तुषार सारस्वत ने गुरुवार को मेवाड़ चेम्बर में निर्यातकों से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि निर्यात माल परिवहन के लिए रेलवे नेटवर्क विस्तार कर रही है कि आने वाले वर्षों में निर्यातक सड़क के बजाय रेलवे परिवहन को प्रमुखता देंगे। कई निर्यात केन्द्रों पर उद्यमियों को रेलवे सुविधा की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए भीलवाड़ा जैसे बड़े निर्यात केन्द्र पर प्रत्यक्ष चर्चा के लिए भी यह बैठक रखी गई।
यार्न निर्यातक सुदिवा स्पिनर्स के जेसी लढ्ढा ने कहा, निर्यातकों के सामने दो ही मुख्य बिन्दु है। इसमें सड़क के मुकाबले रेलवे परिवहन की दर एवं बन्दरगाह तक पहुंचने का समय कम हो। कॉनकॉर के कोटा डिपो के मैनेजर वैभव वर्मा ने बताया कि कॉनकॉर मांडलगढ़ में खाली कंटेनर पर्याप्त संख्या में रखेगी। विभिन्न शिपिंग लाइनों से कॉनकॉर का पहले ही अनुबंध है। एक निर्यातक की ओर से प्रतिमाह 25 कंटेनर बुक करने पर दो हजार रुपए प्रति कंटेनर एवं 25 से अधिक कंटेनर बुकिंग पर तीन हजार रुपए प्रति कंटेनर में छूट दी जा रही है। कॉनकॉर की सेवाओं में कंटेनर बुक होने पर ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली भी उपलब्ध रहेगी। इससे निर्यातक को अपने कंटेनर के मूवमेन्ट की जानकारी मिलती रहेगी।
तुषार सारस्वत ने बताया कि कंटेनर सेवाओं के अलावा रेलवे रेक व मिनी रेक सेवाएं भी दे रही है। इसमें भाडा दर 9 से 10 प्रतिशत कम हो जाता है। महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से कच्चा माल जैसे रुई मंगवाने में स्पिनिंग इकाइयों को इस सुविधा का उपयोग करना चाहिए। चेम्बर अध्यक्ष जीसी जैन व महासचिव आरके जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। जेडआरयूसीसी सदस्य वीके मानसिंगका, लग्नम स्पिटेक्स के आनंद मंगल, संगम के ओपी धुप्पड, बीएसएल के देवेंद्र दाधीच समेत कई निर्यातक उपस्थित थे।