7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में इक दूजे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

भीलवाड़ा. मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा में  इक दूजे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

भीलवाड़ा में इक दूजे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

भीलवाड़ा. मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। मुख्य नमाज सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह में हुई। अमन-चैन की कामना की गई। शहर काजी ने कहा कि बकरीद मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हज यात्रा के अंत का प्रतीक है जो पवित्र शहर मक्का में दुनिया भर के हजारों मुसलमानों की ओर से किया जाता है। इससे पूर्व बाहले में नीलगरों की मस्जिद से शहर काजी की सवारी निकली। सवारी ईदगाह पहुंची।


सुबह हल्की फुव्वारों के बीच ईदगाह के बाहर व अन्दर नमाज अदा की गई। सुबह मुस्लिम नए रंग-बिरंगी पोशाकों में ईद की नमाज अदा करने ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचे। जामा मस्जिद, जवाहर नगर, सांगानेर, पुर, गांधीनगर मस्जिद में भी नमाज अदा की। ईद की नमाज से पहले आलीमों ने इंसान को सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया। ईद की नमाज के बाद ईदगाह पर कांग्रेस नेता अनिल डांगी, अतिरिक्त जिला कलक्ट्रर (शहर) ब्रह्मालाल चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर घर में कुरबानी की दावत दी गई। ऐसी दावत तीन दिन चलेगी।
पुर में ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया। सुबह 8 बजे अंजुमन स्कूल से ईदगाह के लिए जुलूस रवाना हुआ जो ईदगाह पहुंचा। यहां पर यूनुस अंसारी ने ईद की नमाज अदा कराई। कानून व्यवस्था के लिए सीआई पूरणमल मीणा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अंजुमन कमेटी के सदर जिक्उदी पटेल इमाम मंसूरी, बरगद मिस्त्री उपस्थित थे।