8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत के सामने उभरी कांग्रेस की गुटबाजी

चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी के चैनपुरिया में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने कांग्रेस की फूट नजर आई। यहां पार्टी के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के समर्थकों ने उनके नेताओं को श्रेष्ठ साबित करने के लिए जमकर नारेबाजी की और शक्ति प्रदर्शन किया। Chief Minister Ashok Gehlot  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 12 Jun 2023, 9:42 AM IST

गहलोत के सामने उभरी कांग्रेस की गुटबाजी

गहलोत के सामने उभरी कांग्रेस की गुटबाजी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा समेत जिलों के दौरे पर रहे। इस दौरान करोड़ोंं रुपए की लागत से हुए विकास कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बांसवाड़ा में माता सुंदरी के दर्शन किए और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस की जीत की दुआ की।

लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी के चैनपुरिया में गहलोत के सामने कांग्रेस की फूट भी नजर आई। यहां पार्टी के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के समर्थकों ने उनके नेताओं को श्रेष्ठ साबित करने के लिए जमकर नारेबाजी की और शक्ति प्रदर्शन किया।

चैनपुरिया में गहलोत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के ट्रस्टी के रूप में अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जमा किए टैक्स से ही योजनाओं की सफल क्रियान्विति संभव हो रही है।

गहलोत ने यहां 107.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा सहित आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों में मॉडल स्टेट बन गया है। सरकार सभी वर्गों को लाभान्वित कर उनके सपनों को साकार करने में जुटी है। इससे पूर्व गहलोत ने महंगाई राहत कैम्प में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया।

जैसे ही मुख्मंत्री अशोक गहलोत मंच पर पहुंचे और मंत्री उदयलाल आंजना एवं पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान स्वागत उद्बोधन दे रहे पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने कहा कि पचास लोग आकर माहौल खराब ना करें।

इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि बड़ीसादड़ी के कितने लोग है वह हाथ खड़ा करें। और बाद में यह भी कहा कि निम्बाहेड़ा के कितने वे भी हाथ खड़ा करें। इसके बाद सहकारिता मंत्री आंजना ने सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है कांग्रेस जिसको भी टिकट देगी उसे हम सब मिलकर जीता कर भेंजेगे।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष शंकर यादव, डीसी राजेन्द्र भट्ट, आईजी अजय पाल लांबा, कलक्टर अरविन्द पोसवाल व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आदि उपस्थित रहे।