बुधवार को भीलवाड़ा में स्मृति वन में पौधा लगाने के बाद भांभू ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि सात ज पर काम करने की जरूरत है-जल, जंगल, जीव, जमीन, जैविक, जलवायु व जनसंख्या। वे छह ज पर काम कर रहे हैं, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण सरकार का काम है।
भांभू पर्यावरण संरक्षण व वन्यजीवों की रक्षा कार्य को देखते 8 नवंबर 2021 को पदमश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, एक आदमी को जीवन में 9.50 करोड़ रुपए के ऑक्सीजन की जरूरत होती है, लेकिन जीवन में एक भी पेड़ नहीं लगाता। आदमी 5 मिनट बिना ऑक्सीजन नहीं रह सकता।