
Corona hit hat-trick in Bhilwara district in bhilwara
भीलवाड़ा .
जिले में कोरोना ने हैट्रिक लगाई है। जिले में मंगलवार को 119 जने कोरोना संक्रमित निकले। इन्हें मिलाकर इनकी संख्या बढ़कर 2234हो गई है। इनमें से 1047 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। जबकि 28 की मौत हो चुकी है। इससे पहले 23 अगस्त 117, 24 अगस्त को 115 कोरोना संक्रमित निकल चुके है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चांवला ने बताया की मंगलवार भीलवाड़ा २८, शाहपुरा २६, आसीन्द १७, जहाजपुर ११, मांडलगढ़ ९, कोटड़ी ७, गुलाबपुरा ६, बनेड़ा ५, मांडल ५, सहाड़ा ३, गंगापुर व रायपुर १-१ जने शामिल है। इनमें मांडल निवासी जिला शिक्षा अधिकारी, छात्र, कांस्टेबल, आशा सहयोगिनी, बीसीएमओ कार्यालय शाहपुरा का स्टॉफ, मेडिकल स्टोर संचालक, चार नर्सिग स्टॉफ, अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, दो बंदी, पेट्रोल पम्प कर्मचारी तथा मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी शामिल है।
चावला ने बताया कि सीएचसी गुलाबपुरा में नर्सिग स्टॉफ, गुलाबपुरा की महेश कॉलोनी की महिला, गुलाबपुरा की इन्द्रा कॉलोनी की महिला, गुलाबपुरा तेली पाड़ा का युवक, खारी ग्राम गुलाबपुरा का आरएसडलयूएम में जनरल मैनेजर है। संजनाबाद गुलाबपुरा का युवक जो नानकपुरा स्थित फैट्री का कर्मचारी है। जहाजपुर रोड कोटड़ी निवासी, कोटड़ी के सदर बाजार चारभूजा क्षेत्र की महिला, कोटड़ी का युवक, नेहरू नगर कोटड़ी की महिला, बनेड़ा के खारोलिया का युवक, गुलाबपुरा रोड बनेड़ा की बालिका जिसकी मां पहले पॉजीटिव आई। आरसी व्यास कॉलोनी, शास्त्रीनगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, पुलिस लाईन शिवनगर, सदर बाजार हुरड़ा, बनेड़ा के कुंडियाकला के गाडरी मोहल्ला के तीन जने, मांडलगढ़ के रामदेव मंदिर के सामने वार्ड नम्बर ८ के तीन जने, बरून्दनी, मांडलगढ़ क्षेत्र चौैधरियास व रावण चौक, आसीन्द तहसील क्षेत्र के बुद्धपुरा पालड़ी, बुद्धपुरा, पंचायत समिति रोड के दो, बड़ा बाग बैंक चौक के तीन, पालड़ी, आंचलिक कॉलोनी, बागमाली, गांधी चौक, करमा का बाडिय़ा, बदनोर के दो, बदनोर शिव मंदिर के पास, गायत्रीनगर, शाहपुरा तहसील के कलंजरी गेट, फूलियाकला, रूपपुरा, दानी भवसागर के २, नई अरवड के शामिल है। इसके अलावा शाहपुरा के वार्ड नम्बर ३६, वार्ड २२ के ४, सदर बाजार के ४, डोरिया, जनाना अस्पताल के सामने, कोठार मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, सन्तोषपुरा, कालाभाटा मंदिर, प्रताप कॉलोनी कलिंजरी गेट, कादीसहना, मोहनबड़ी गोतम आश्रम के पास के शामिल है। जहाजपुर के अमरवासी के जैन मोहल्ला के एक ही परिवार के ५ जने, लूहारी कला के दो, मांडल क्षेत्र के बागौर के चार जने तथा सहाड़ा क्षेत्र के सुथारों का मोहल्ला महेन्द्रगढ़ के शाामिल है।
रात नौ बजे जारी सूची में ३६ जने संक्रमित निकले। इनमें सहाड़ा के पोटला सदर बाजार, पोटला, गंगापुर के शिवरती गेट, रायपुर के बोराना घटी, जहाजपुर के २, जहाजपुर के वार्ड ३ व ४, भीलवाड़ा के वार्ड ८ व १५ का युवक, पुरानी धानमंडी, सिचाई विभाग का कर्मचारी, विजयसिंह पथिकनगर के ३, तिलकनगर पोलोटेक्निक कॉलेज के पास, पुराना हाउससिंह बोर्ड शास्त्रीनगर के तीन, आरसी व्यास कॉलोनी, कोटड़ी क्षेत्र के दो, शिवाजी पार्क, शास्त्रीगनर ब्राह्मणी स्वीट के पास, चन्द्र शेखर आजादनगर, बड़े मंदिर के पास काबरा मोहल्ला, मालियों का नोहरे के पास, मांडल के गोपाल द्वारा रोड के पास शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा मांडलगढ़ कोछाला रोड के पीनारो का मोहल्ला शामिल है।
............
कोरोना से निपटने के लिए फंड तक नहीं
कोटड़ी . क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित निकल रहे है। मंगलवार को एक साथ चार रोगी पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित में जहाजपुर रोड़ निवासी एक अध्यापक कोरोना पोजिटिव मिला जिसने सोमवार को ही कोरोना जांच सेम्पल के लिए दिया था। कस्बे के सदर बाजार का एक युवक लॉ कॉलेज का विद्यार्थी है, नेहरूनगर की एक महिला तथा सदर बाजार की एक महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से लोगों में दहशत है। चिकित्सा विभाग कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार तथा संपर्क में आए लोगों को जांच कराने को कहा है। इससे पहले सोमवार शाम को कोटड़ी डीएएसपी की रिपोर्ट भी कोरोना पोजिटिव आई थी। लगातार कोरोना रोगियों के बाद भी चिकित्सा विभाग गंभीर नहीं नजर आ रहा है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील सोनी ने बताया कि विगत 2 माह से कोरोना काल में भी उचित बजट नहीं मिल पाने से चिकित्सा कर्मियों का मानदेय अटका हुआ है। कोरोना से निपटने के लिए फंड भी नहीं है।
Published on:
26 Aug 2020 05:03 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
