7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार

11 और लोगों ने दम तोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार

कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
दूसरी लहर में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। संक्रमण इस बार गले से नीचे उतरकर फेंफड़ों को डैमेज कर रहा है। जिले में रविवार को 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी 10 जनों की मौत हुई थी। अप्रेल माह में मौत का आंकड़ा 94 पहुंच गया है जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक २५४ जनों की मौत हो चुकी है। इधर रविवार को एक बार फिर 555 कोरोना संक्रमित निकले है।
शनिवार को भी 605 नए रोगी मिले। पिछले 25 दिन में ही 7255 लोगों को कोरोना हो चुका है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या ७१६२ तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें ज्यादातर होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 900 रोगी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। अब तक जिले में 20 हजार 823 पॉजिटिव हुए हैं।
मरीजों को नहीं मिल रही जगह
जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला करीब चार घंटे से कोरोना वार्ड के कमरा नंबर ९२ के बाहर बैठी है, लेकिन उसे भर्ती तक नहीं किया जा रहा है। हालांकि डाक्टर बार-बार उसका ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे है। उसका ऑक्सीजन लेवल ७० से ७३ चल रहा है। उसके भाद भी उसे ऑक्सीजन नहीं दिया जा रहा है। इस कक्ष के बाहर दो अन्य व्यक्ति को बैठा रखा है। इन तीनों को एक ही जवाब दिया जा रहा है कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है।