8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का असर होने लगा कम, जिले में 166 बेड खाली

126 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से बच रहे 150 से अधिक सिलेण्डर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 18 May 2021, 10:03 AM IST

कोरोना का असर होने लगा कम, जिले में 166 बेड खाली

कोरोना का असर होने लगा कम, जिले में 166 बेड खाली

भीलवाड़ा।
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। गत 1 अप्रेल से अब तक 17 हजार 493 से अधिक मामले सामने आए है, लेकिन 11 मई के बाद से संक्रमितों की संख्या में गिरावट हो रही हैें। जिले के 31 अस्पतालों में चल रहे कोरोना के उपचार के लिए सोमवार रात तक 166 बेड ऑक्सीजन के खाली थे।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहता है तो ये लहर अधिकतम दस दिनों में कम हो जाएगी। भीलवाड़ा में दूसरी लहर का जाना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से पालना करें। यदि लोगों की सड़कों पर आवाजाही जारी रही और बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ी तो दूसरी लहर के खत्म होने का समय भी उसी तेजी के साथ आगे बढ़ जाएगा। वैक्सीनेशन में तेजी लाएं और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दे सके तो इस लहर को समय पर खत्म कर सकेंगे।
संक्रमितों में गिरावट
पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई। एचआर सीटी स्कैन की रफ्तार में भी कमी आई है। पहले जहां प्रतिदिन ६२० सीटी स्कैन हो रही थी, वहीं अब ३०० के करीब हो रही है। एक्टिव केस का कम होना इस बात को प्रमाणित करता है। मौजूदा समय में अधिकतम लोग चपेट में आ चुके हैं। जिले में ३० हजार दवाओं के किट वितरण करने के माध्यम से और कुछ अपनी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी की वजह से इससे उबर गए हैं।
१५० सिलेण्डर की बचत
चिकित्सा विभाग के अनुसार पांच चिकित्सालयों में १२६ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। इसके कारण १५० से अधिक ऑक्सीजन सिलेण्डर की बचत प्रतिदिन हो रही है। ९८ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एमजीएच में, २ केशव पोरवाल, ५ मांडलगढ़ सीएचसी, २० आयुष चिकित्साल तथा एक बिजौलिया सीएचसी में चल रहे है, जबकि २० आयुष, ५ बृजेश बांगड़ तथा २ सोनी में और आए है। जिनका शीघ्र संचालन किया जाएगा।
कोविड अस्पताल में रिक्त बेड की स्थिति
वार्ड बेड मरीज रिक्त
सामान्य ४६२ २९ ४३३
ऑक्सीजन ९०३ ७३८ १६५
आईसीयू वेंटिलेटर ६५ ६४ १
आईसीयू ९५ ९५ ०
योग १५२५ ९२६ ५९९