6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना बेकाबू, लेकिन जिले के विधायकों ने नहीं बढ़ाए मदद के लिए हाथ

पिछले साल खर्च किए थे 610 लाख रुपए, इस साल नहीं मिला बजट

2 min read
Google source verification
कोरोना बेकाबू, लेकिन जिले के विधायकों ने नहीं बढ़ाए मदद के लिए हाथ

कोरोना बेकाबू, लेकिन जिले के विधायकों ने नहीं बढ़ाए मदद के लिए हाथ

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में लगभग 7628 एक्टिव रोगी है। वही अब तक 281 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक की कोरोना के कारण रायपुर-सहाड़ा क्षेत्र के विधायक कैलाश त्रिवेदी को खो चुके है। उसके बाद भी जिले के विधायक अपने मद से कोरोना से बचाव के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। हाालांकि विधायकों का कहना है कि सरकार ने उनके मद में पिछले साल का बजट तक नहीं दिया। इस साल का बजट भी नहीं मिला है। ऐसे में चाहकर भी कोरोना से बचाव के लिए राशि व्यय नहीं हो पा रही है।
अभी नहीं मिला बजट
जिला परिषद के अनुसार पिछले वित्तिय वर्ष में कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर, मास्क, समेत खाद्य सामग्री वितरण पर लगभग 610 लाख रुपए व्यय किए थे। पिछले साल का आधा बजट भी अभी नहीं मिला है। वही इस साल के वित्तिय वर्ष के बजट का अभी कोई अता-पता नहीं है। इसके चलते कोई भी विधायक किसी भी सामग्री या उपकरण या ऑक्सीजन सिलेण्डर, वेन्टीलेटर की अनुशंषा तक नहीं कर पा रहे है। विधायकों की माने तो उन्हें राज्य सरकार ने बजट आंवटन नहीं किया है।
जिले में विधायक ने नहीं दी राशि
जिला परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर में जिले में विधायक एवं सांसद कोष से कोरोना संक्रमितों की व्यवस्था के लिए एक भी रुपया नहीं दिया गया। जिले में कोरोना की प्रथम लहर की अपेक्षा दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। जिले में अप्रेल 2021 में 8521 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जबकि अब तक 270 जनों की मौत हो चुकी है। लगातार संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले वित्तिय वर्ष में सबसे अधिक ११७ लाख जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा ने व्यय किए थे। इसके अलावा आसीन्द विधायक जब्बरसिंह सांखला ने ८० लाख, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल ७२ लाख, स्व. कैलाश त्रिवेदी १०१ लाख, शाहपुरा विधायक कैलाश मेधवाल ७५ लाख, मांडल विघायक रामलाल जाट ने १०० लाख तथा शहर विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी ने ६५ लाख रुपए व्यय किए थे। पिछले साल १५७५ लाख में से मात्र ७८७.५० लाख रुपए का ही बजट मिला था। इस साल नए वित्तिय वर्ष में कोई बजट नहीं मिला है।
------
कलक्टर से ली है जानकारी
अभी ऑक्सीजन सिलेण्डर, वेन्टीलेटर की आवश्यकता की जानकारी कलक्टर से ली। ऑक्सीजन सिलेण्डर तो काफी है, लेकिन ऑक्सीजन नहीं है। वेन्टीलेटर लगाने की बात की है। पिछले साल डायलिसीस की तीन मशीनों की अनुशंषा की थी। कोरोना को लेकर अभी तक कोई बजट की अनुशंषा नही की है, क्योंकि सरकार ने बजट ही नहीं दिया। पिछले साल का ही सवा करोड़ बजट बकाया चल रहा है। इसके लिए दो बार पत्र लिखा है। इस साल का बजट कब आएगा यह अभी कहना मुश्किल है।
वि_लशंकर अवस्थी, विधायक भीलवाड़ा
-----
सरकार से नहीं मिले दिशा निर्देश
बजट को लेकर सरकार ने किसी तरह के दिशा निर्देश नहीं दिए है। हम चाहते है कि कोरोना में किसी भी वस्तु की जरुरत है तो उसे पूरा करे। लेकिन बजट ही नहीं मिला। पिछले साल ११७ लाख रुपए व्यय किए थे। पुरानी विधायक निधि तक नहीं मिली। कोरोना लगातार बढ़ रहा है। जनता को सावधानी रखनी होगी।
गोपीचन्द मीणा, विधायक जहाजपुर
जो भदद की जरुरत होगी वह करेंगे
तीन दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान व जिला परिषद सीईओं को एसटिमेट बनाने के लिए कहा था। अभी ऑक्सीजन की किल्लत है। उसकी पूर्ति के लिए कुलदीप रांका से भी बात की है। एक करोड़ का बजट कोरोना के बचाव पर व्यय किया जाएगा। विधायक मद को चिकित्सा के क्षेत्र में विकास पर व्यय किया जाएगा।
रामलाल जाट, विधायक माडल