
7 माह बाद साधारण सभा की तैयारी, बोर्ड को घेरेंगे पार्षद
भीलवाड़ा . आखिर 7 माह बाद नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा बुलाने की तैयारी हो गई है। बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है। बैठक की तारीख भी अभी तय नहीं है, लेकिन जल्द ही बैठक होने वाली है। सभापति ने पार्षदों से सुझाव प्रस्ताव मांगे हैं। लेकिन शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था तथा घर-घर कचरा प्रबन्धन को लेकर विरोधी पार्षद बोर्ड को घेरने के मूड में है। नगर परिषद की बजट बैठक 4 फरवरी 2022 में हुई थी। उसके बाद बैठक इसी माह के अन्त में होने की संभावना है। बैठक की चर्चा शुरू होते ही पार्षदों का एक गुट भी सक्रिय हो गया है।
अब तक हुईं केवल दो बजट बैठक -
नगर परिषद में बोर्ड बनने के बाद अभी तक साधारण सभा की एक भी बैठक नहीं हुई है। दोनो बैठक बजट को लेकर हुई थी। बोर्ड बनने के बाद पहली बैठक 11 मई 2021 को बुलाई थी, लेकिन सहाड़ा विधानसभा के उप चुनाव के चलते बैठक निरस्त हो गई थी। उसके बाद यह बैठक 11 जुलाई को हुई थी। अगली बजट बैठक 4 फरवरी 20222 को हुई थी। उसके बाद कोई बैठक नहीं हुई है।
पार्षदों की मनुहार -
बोर्ड की बैठक को हंगामा से बचाने के लिए पार्षदों की मनुहार शुरू कर दी गई है। वार्ड स्तर पर कार्य शुरू करवाने का प्रलोभन दिया जा रहा है। कुछ अधिकारी भी पार्षदों की नाराजगी दूर करने के लिए कोशिश में जुटे हैं।
इन मुद्दों पर होगी बोर्ड की खिंचाई-
- नई सफाई व्यवस्था के कारण शहर के बाहर व अंदर की कॉलोनियों में स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ रही है, लेकिन अधिकारी सुधार का दावा कर रहे हैं।
- यूडी टैक्स का काम प्राइवेट ठेकेदार को देने का मामला
- शहर में आवारा गौवंश के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन्हें पकड़ने के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
- शहर में अवैध निर्माण तेजी से हो रहे है। न्यायालय के आदेश के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
-----
पार्षदों से मांगे प्रस्ताव-
नगर परिषद की बोर्ड बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। इसके लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के बाद एजेन्डा तैयार किया जाएगा। उसके बाद बैठक होगी।
-राकेश पाठक, सभापति नगर परिषद
Published on:
18 Sept 2022 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
