संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 19वें वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने आए सिंह शनिवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, मेरा भीलवाड़ा से पुराना व अच्छा नाता रहा है। करीब साढ़े तीन साल यहां पुलिस अधीक्षक रहा। जिसकी मधुर स्मृतिया आज भी जेहन में है। मालूम हो, सिंह 1994 में भीलवाड़ा में एसपी रहे थे। सिंह बीएसएफ के 29वें महानिदेशक और 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रहे हैं। उनके पिता प्रकाश सिंह भी बीएसएफ के डीजी रहे हैं। पीके सिंह इसी वर्ष जनवरी में 2 साल के लिए डिप्टी एनएसए नियुक्त किए गए।