8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मगरमच्छ ने मारा मौत का झपट्टा

राजस्थान में बडेच नदी में हाथ धो रही एक युवती को मगरमच्छ ने झपट्टा मार कर खींच लिया। करीब तीस घंटे बाद उसका शव ही नदी से अगले दिन सोमवार को बाहर निकल सका। यह घटना गंगरार थाना क्षेत्र के बीलिया में हुई। crocodile killed in one fell swoop
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 29 May 2023, 9:21 PM IST

मगरमच्छ ने मारा मौत का झपट्टा

मगरमच्छ ने मारा मौत का झपट्टा


राजस्थान में बडेच नदी में हाथ धो रही एक युवती को मगरमच्छ ने झपट्टा मार कर खींच लिया। करीब तीस घंटे बाद उसका शव ही नदी से अगले दिन सोमवार को बाहर निकल सका। यह घटना गंगरार थाना क्षेत्र के बीलिया में हुई। magaramachchh ne maara maut ka jhapatta

पुलिस के अनुसार बिलिया की सरहद में रविवार को बेडच नदी पर हाथ धो रही पशुपालक बीलिया निवासी नारायणी बाई (35 ) पत्नी शांतिलाल भील को घात लगाए मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया था। घटना की जानकारी पर क्षेत्र के लोग सन्न रह गए और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आपदा प्रबंधन की टीम व गोताखोरों की मदद से पानी में नारायणी बाई की तलाश की, लेकिन रविवार को अंधेरा हो जाने के बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया।

गंगरार थाना प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह लापता युवती की फिर से नदी क्षेत्र में खोज प्रारंभ की गई। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे पुठोली के समीप शव मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।