7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा भदादा मोहल्ले में लगाया कफ्र्यू

वृद्ध ने तोड़ा दम, जिले से सातवीं मौतदूल्हे व चार परिजन पॉजिटिवकोरोना का कहर : छह रोगी मिलेसंगम विवि का डिप्टी डीन शामिल

2 min read
Google source verification
Curfew imposed in Bhilwara Bhadada locality in bhilwara

Curfew imposed in Bhilwara Bhadada locality in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में रविवार को कोरोना ने एक वृद्ध की जान ले ली। जिले में कोरोना से सातवीं और लगातार दूसरी मौत है। नए रोगियों में दूल्हे समेत उसके पांच परिजन तथा भवानीनगर निवासी एक शख्स शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या २२७ हो गई है। गत दिनों एक व्यक्ति आमेट का कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे पहले भीलवाड़ा में जोड़ा था। बाद में उसे अब राजसमन्द जिले में जोड देने से संक्रमितों की संख्या २२७ रह गई है।
आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कोटड़ी निवासी अब्दुल हमीद (६३) जयपुर के निजी अस्पताल से स्पाइन सर्जरी कराकर लौटे। तबीयत बिगडऩे पर परिजन एमजीएच लाए, जहां आइसीयू में भर्ती था। इस बीच कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया, जहां वेंटिलेटर पर था। उसने दम तोड़ दिया। गाइडलाइन के आधार पर अन्तिम संस्कार किया गया।
पहले दादा आए थे संक्रमित
आमलियों की बारी भदादा मोहल्ला निवासी एक परिवार में १३ जून को शादी हुई। इस परिवार से दूल्हा (२५), उसकी मां (४५), मांडल निवासी भुआ (६८), सांगानेरी गेट के कलकीपुरा निवासी ताऊ व वकील कॉलोनी निवासी जीजा (४३) पॉजिटिव आए हैं। जीजा संगम विश्वविद्यालय में डिप्टी डीन है। दूल्हे के दादा पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। दूल्हे का विवाह भीलवाड़ा की महेश वाटिका में हुआ था। दूल्हे के घर सामने दो दिन विवाह के अन्य कार्यक्रम हुए। शादी में ४०० से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें दो जने अहमदाबाद से आए थे। चावला का मानना है कि संक्रमण अहमदाबाद से आए दो जनों से फैला है। चावला ने उनसे मोबाइल पर बात की व जांच कराने को कहा। दुल्हन पक्ष के करेड़ा के लोगों के भी सैम्पल लिए हैं। इन सबके संपर्क में आए करीब १३५ जन आए हैं। इनमें १०० को क्वारंटीन तथा ३५ को होम क्वारंटीन किया। वकील कॉलोनी में मकान का काम बंद करा दिया। संगम विवि में भी सात जनों को क्वारंटीन किया। भदादा मोहल्ले में जीरो मॉबिलिटी घोषित करते हुए कफ्र्यू लगा दिया गया है। इस क्षेत्र का चिकित्सा विभाग की टीम व आरआरटी प्रभारी चावला ने भी दौरा कर क्षेत्र के लोगों से समारोह की जानकारी ली।
भवानी नगर में मिला रोगी
डॉ. चावला ने बताया कि भवानी नगर निवासी ३३ साल का युवक आगरा क्षेत्र के इटावा शादी में गया था। वह पत्नी व बच्चों के साथ २० जून को लौटा है। जांच में युवक संक्रमित निकला।