
Cylinder-filled truck on highway still in danger
भीलवाड़ा। हनुमाननगर थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा राजमार्ग स्थित टीकड गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात घरेलू गैस सिलेंडर से भरे ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद लगी भीषण आग का खतरा बुधवार सुबह तक बना रहा। इस दौरान विशेष तकनीकी टीम सड़क पर बिखरे सिलेंडर को एकत्रित करने में जुटी हुई थी। हाईवे भी फिलहाल पन्द्रह घंटे से बंद है। आला अधिकारी मौके पर बचाव कार्य में जुटे है। आग से झुलसे चालक की हालत में सुधार है।
कोटा नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात आग लगते ही ट्रक पलट गया और सिलेंंडरों में एक के बाद एक हुए विस्फ ोट से करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्र थर्रा उठा, वही हाईवे पर अफ रातफ री मच गई। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देवली,आगूंचा जिंक, जहाजपुर से पहुंची दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडऱों को मौके से हटाने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोकने से लंबी कतारें बनी रही। बचाव कार्य के दौरान बारिश होने से आग बुझाने में भी पुलिस व प्रशासन को मदद मिली।
जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम एलपीजी कंपनी का गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक मंगलवार रात करीब आठ बजे नसीराबाद से कोटा की तरफ जा रहा था। इस दौरान टीकड़ मोड़ के समीप अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई और ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तथा सिलेंडरों में विस्फ ोट शुरू हो गया। अचानक हुए भीषण अग्निकांड से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित टीकड गांव में दहशत का माहौल हो गया वही तीन किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फ ोट होने से सिलेंडरों के क्षतिग्रस्त हिस्से उछल कर आसपास के क्षेत्र व टीकड गांव के घरों तक में जा गिरे। इस पर ग्रामीणो ंमें भय व्याप्त हो गया। वही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफ रातफ री मच गई।
देवली से दमकल पहुंची
सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस व देवली से फ ायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन घटना के शुरुआती समय में आग के विकराल होने एवं धमाके होने से दमकल कर्मी व पुलिस जाब्ता आग का गोला बने ट्रक के समीप जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
हाईवे पर आवाजाही रूकवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर, तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत व हनुमान नगर थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। जान माल की सुरक्षा के लिए हाईवे के दोनों तरफ के रास्ते बंद करवा दिए। जिसके चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई ।
हिम्मत ही नहीं जुटा सके
मौके पर मौजूद देवली दमकल केंद्र के दिनेश ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ा होना पड़ा । पुलिस व दमकल चाह कर भी घटना के तुरंत बाद नजदीक नहीं जा सकी। बताया जा रहा है कि ट्रक में आग लगने के बाद चालक ने जैसे तैसे कर ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद वह बुरी तरह झुलस गया है। जिसे राजकीय चिकित्सालय देवली में भर्ती करवाया गया।
चालक बुरी तरह से झुलसा
हनुमान नगर के बिजेठा निवासी सतराज मीणा (३५ ) पुत्र चन्दारा ने पुलिस को बताया कि वह नसीराबाद से भारत गैस के 450 एलपीजी के सिलेंडर ट्रक में भरकर भवानीमंडी के लिए रवाना हुआ था। टीकड़ गांव के समीप पहुंचते ही अचानक अंधड के बीच ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरी, इसके बाद ट्रक में जोरदार धमाका हुआ और ट्रक आग में आग लग गई। जिसके कारण ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इसके बाद मैंने बड़ी मुश्किल से आग से निकलकर जान बचाई। लेकिन घटना में वह झुलस गया।
Published on:
24 Mar 2021 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
