18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेल्प लाइन में काम के एवज में मांग ली घूस

चाइल्ड लाइन कर्मचारी से 16 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने आसरा विकास संस्थान के संस्थापक व चाइल्ड लाइन चित्तौडग़ढ़ के निदेशक को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
हेल्प लाइन में काम के एवज में मांग ली घूस

हेल्प लाइन में काम के एवज में मांग ली घूस

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने चाइल्ड लाइन कर्मचारी से 16 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में आसरा विकास संस्थान के संस्थापक व चाइल्ड लाइन चित्तौडग़ढ़ के निदेशक भोजराज सिंह को गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने बुधवार को निदेशक को उदयपुर स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।

एसीबी चित्तौडग़ढ़ ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि परिवादी गांधी नगर निवासी गोपाल पुत्र देवीलाल चावला ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में काम किया था। चाइल्ड लाइन का निदेशक भोजराज सिंह पदमपुरा ने अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर 2022 के वेतन का चेक देने के एवज में अगस्त व सितंबर 2022 के 12 हजार रुपएए फर्जी हाजिरी बताकर तथा 16 सितंबर से 30 सितंबर तक किए गए कार्य का वेतन 4 हजार रुपए सहित 16 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

ब्यूरो की टीम ने वेतन प्राप्ति पर एडवांस हस्ताक्षर करवाकर अगस्त व सितंबर का वेतन परिवादी के खाते में डालकर 16 हजार रुपए की रिश्वत लेते चाइल्ड लाइन चित्तौडग़ढ़ के निदेशक व आसरा विकास संस्थान के संस्थापक उदयपुर के पाश्र्वनाथ विहार बिलिया रोड तितरड़ी निवासी भोजराज सिंह पदमपुरा (45) पुत्र दलपत सिंह राजपूत को मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

एसीबी ने बुधवार को आरोपी को उदयपुर स्थित न्यायालय में पेश कर कुछ बरामदगी शेष होने का हवाला देकर रिमाण्ड की मांग की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आरोपी को एक दिन के रिमाण्ड पर सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग